प्रतीक कुमार सिंह, मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंपारण प्रमंडल के डाक अधीक्षक एस.एस. सुमन को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि डाक अधीक्षक को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार, CBI की टीम ने मोतिहारी स्थित डाक अधीक्षक कार्यालय में छापेमारी की। इसी दौरान अपने ही विभाग के एक कर्मी से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए डाक अधीक्षक एस.एस. सुमन को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस कार्रवाई से डाक विभाग में हड़कंप मच गया है। CBI की टीम द्वारा मामले में आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Continue With Google