Bharat One Hindiपूर्णिया में गर्भपात कराने वाले कथित फर्जी क्लीनिक का खुलासा, दो दलाल और कंपाउंडर गिरफ्तार
पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया में महिला थाना की पुलिस ने एक महिला के कथित यौन शोषण और अवैध रूप से गर्भपात कराने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कटिहार निवासी दिलराज और मधेपुरा निवासी राकेश शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इस मामले में डॉक्टर और पीड़िता का कथित प्रेमी फिलहाल फरार हैं। मामले को लेकर महिला थाना की डीएसपी शिवानी श्रेष्ठ ने बताया कि एक महिला ने वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को आवेदन देकर शिकायत की थी कि एक युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ यौन शोषण किया।...
कोशी स्नातक निर्वाचन: एनडीए ने जीत का किया दावा, डॉ. एनके यादव के समर्थन में जुटे नेता
कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए उम्मीदवार डॉ. एनके यादव के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। इस दौरान आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एनडीए नेताओं ने बिहार के सभी आठ एमएलसी निर्वाचन क्षेत्रों में जीत का दावा किया और राज्य में हो रहे विकास कार्यों को अपनी उपलब्धि बताया। संवाददाता सम्मेलन को बिहार प्रभारी सह भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता, राज्यसभा सांसद संगीता यादव, बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल तथा एनडीए उम्मीदवार डॉ. एनके यादव ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय...
पूर्णिया: भवानीपुर में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते अंचल अमीन गिरफ्तार, निगरानी टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप
पूर्णिया। जिले के भवानीपुर में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को अंचल अमीन प्रमोद कुमार उरांव को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई सुबह करीब 11 बजे प्रखंड सह अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार के पास की गई। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के माधवनगर निवासी बिलास साह ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी जमीन की मापी रिपोर्ट देने के एवज में अंचल अमीन प्रमोद कुमार उरांव उनसे...
राघोपुर नाव हादसा: पीड़ित परिवारों से मिले तेजस्वी यादव, न्यायिक जांच और 3 डिसमिल जमीन देने की मांग
राघोपुर, वैशाली। बिहार के नेता प्रतिपक्ष एवं राघोपुर विधायक तेजस्वी यादव गंगा नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे के करीब 24 घंटे बाद पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे। हादसे में 13 लोगों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा है। तेजस्वी यादव ने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस घटना को हृदयविदारक बताते हुए सरकार से कई मांगें रखीं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह इस हादसे को भूलेंगे नहीं और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए लगातार लड़ाई लड़ेंगे। तेजस्वी यादव ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही उन्होंने रात में ही...