कटिहार। जिले के समेली प्रखंड अंतर्गत पूर्वी चांदपुर सहयोग शाखा समिति में प्रबंधक के एक रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। समिति की ओर से जारी नियुक्ति सूचना के अनुसार इस पद के लिए स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर का ज्ञान होना भी जरूरी है।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र, बायोडाटा और आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ समिति के कार्यालय में ऑफलाइन जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

समिति की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार एवं योग्यता के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवार का कार्यस्थल पूर्वी चांदपुर, समेली अंचल, जिला कटिहार होगा।

समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि उक्त नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी प्रकृति की होगी। अधिक जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में इच्छुक उम्मीदवार समिति के अध्यक्ष विक्की कुमार से मोबाइल नंबर 7549406740 पर संपर्क कर सकते हैं।

कार्यालय का पता: पूर्वी चांदपुर सहयोग शाखा समिति, समेली, जिला कटिहार, बिहार-854114।