पूर्णिया। कस्बा विधायक नितेश सिंह ने दीपावली के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं आम लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इस मौके पर विधायक नितेश सिंह ने लोगों से विशेष अपील करते हुए कहा कि इस बार दीपावली पर पटाखों का कम से कम इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों और रोशनी का त्योहार है। इसे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि पटाखों से निकलने वाला धुआं और शोर पर्यावरण के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक बनें।
विधायक ने कहा कि आज हम पर्यावरण की रक्षा के लिए जो छोटे-छोटे कदम उठाएंगे, उनका लाभ आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा। उन्होंने लोगों से स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने की अपील की।
Continue With Google