पूर्णिया | बिहार
पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलोरी में गुरुवार को स्थानीय लोगों ने चार मवेशियों को लेकर जा रहे एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों और कथित मवेशी तस्कर के बीच नोकझोंक भी हुई। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
मामले की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अभिनव पाराशर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सदर एसडीपीओ अभिनव पाराशर ने बताया कि पिकअप वाहन पर चार मवेशियों को ले जाया जा रहा था, जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।
Continue With Google