मिलिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल में नर्सरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय समर कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस समर कैंप में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न मनोरंजक, शैक्षणिक एवं टीम बिल्डिंग गतिविधियों का आनंद उठाया। कैंप के दौरान विद्यालय परिसर बच्चों की ऊर्जा, रचनात्मकता और उत्साह से गुलजार रहा।
समर कैंप में बाल वाटिका के बच्चों के लिए योगा/जुम्बा, बैलून नी रेस, हुला हूप बैलेंसिंग, पासिंग ऑफ वाटर, हॉपस्कॉच, स्पंज गेम्स, कलर सॉर्टिंग एक्टिविटी, कुक विदाउट फायर, कप रेस, डुओ हूप पास रेस, ऑब्स्टेकल कोर्स, कार्डबोर्ड रेस एवं थ्री लेग्ड रेस जैसी कई आकर्षक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। बच्चों ने खेल-खेल में नई चीजें सीखते हुए टीमवर्क और अनुशासन का परिचय दिया।
वहीं कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने टर्टल रेस, क्रैब वॉक, बैलून रेस, थ्री लेग्ड रेस, व्हील बैरो रेस, टग ऑफ वॉर, फायरलेस कुकिंग, टनल बॉल, स्पंज गेम्स एवं स्नेक एंड लैडर जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन गतिविधियों ने बच्चों के आत्मविश्वास और सामूहिक सहयोग की भावना को मजबूत किया।
समर कैंप का विशेष आकर्षण फायरलेस कुकिंग गतिविधि रही, जिसमें बच्चों ने स्वादिष्ट वेज बर्गर तैयार कर अपनी रचनात्मकता और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया। कैंप के दौरान दोनों दिनों में बच्चों के लिए स्वादिष्ट नाश्ता एवं दोपहर के भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। समापन अवसर पर सभी बच्चों को आइसक्रीम वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
विद्यालय के प्राचार्य वाई.के. झा ने कहा कि “समर कैंप बच्चों के अंदर आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अनुशासन एवं टीम भावना विकसित करने का एक बेहतर माध्यम है। ऐसी गतिविधियाँ बच्चों को सीखने के साथ आनंद भी प्रदान करती हैं।”
विद्यालय के निदेशक डॉ. असद इमाम ने कहा कि “समर कैंप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे बच्चों को कक्षा शिक्षण के साथ-साथ व्यवहारिक एवं सामाजिक कौशल सीखने का अवसर मिलता है।”
समर कैंप के सफल आयोजन में विद्यालय की शिक्षिकाओं — शानू मिस (Academic Incharge), शालिनी मिस, मनीषा मिस, आशा मिस, अदिति मिस, स्वीटी मिस, हुमा मिस, लरैब मिस, पूजा मैम, खुशबू मिस, गुलनौशीन मिस, मीनू मैम, ईशिका मिस, मोइत्रा मैम, मेघा मिस, कोमल मिस, भावना मिस एवं प्रियंका मिस का विशेष योगदान रहा।
दो दिवसीय समर कैंप का समापन बच्चों के उत्साह, खुशी और यादगार अनुभवों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
