पूर्णिया पुलिस की और से की गई बड़ी छापेमारी, बंधक युवती मुक्त, कई राउंड गोलीयां, नगदी, दस्तावेज बरामद।

पूर्णिया जिले के गुलाबबाग स्थित गुंडा चौक पर मंगलवार देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक घर से बंधक बनाकर रखी गई एक युवती को सुरक्षित बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि युवती भवानीपुर क्षेत्र की रहने वाली है, जिसे जबरन घर के अंदर रखा गया था।

सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान पुलिस को घर से 100 राउंड से अधिक गोली, कई लाख रुपये नकद, पुराने हथियार और जमीन से जुड़े दस्तावेज बरामद किये गए। हालांकि इन बरामदगियों को लेकर अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मामले को हवाला कारोबार से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे जांच का दायरा और भी बढ़ गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को पहले सूचना मिली थी कि एक युवती को बंधक बनाकर रखा गया है, जिसके बाद विभिन्न थानों की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान घर का मालिक मौके से फरार बताया जा रहा है। वहीं, घर में मौजूद दो स्टाफ को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम अभी भी घर की सघन तलाशी और जांच में जुटी हुई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल इलाके में इस कार्रवाई के बाद चर्चा और कौतुहल का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *