सोशल मीडिया पर हथियार के साथ विडियो वायरल करना SI को पड़ा भारी।

सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक एक पुलिस अधिकारी को महंगा पड़ गया। कटिहार जिले के बरारी थाना में पदस्थापित एएसआई दिवाकर सरकार को हथियार के साथ रील बनाकर वायरल करने के मामले में निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, एएसआई दिवाकर सरकार बरारी के सर्वनाम दियारा क्षेत्र में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सरकारी हथियार के साथ रील बनाकर उसे स्वयं वायरल कर दिया था। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

वायरल वीडियो की जांच के बाद कटिहार एसपी ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए एएसआई को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस विभाग पहले भी ड्यूटी के दौरान रील बनाने को लेकर कई बार सख्त चेतावनी जारी कर चुका है।

इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन किए जाने पर इस कार्रवाई को एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


इस घटना ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच सरकारी कर्मचारियों के लिए नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है, अन्यथा सख्त कार्रवाई तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *