लाखों भक्तों के समक्ष कबीर महोत्सब के दौरान संत जितेन्द साहेब ने मंत्री दिलीप जायसवाल को दिया प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद।
पूर्णिया: माघ शुक्लपक्ष की एकादशी के अवसर पर संत कबीर साहब की पुण्यतिथि पर त्रिदिवसीय कबीर महोत्सव का आयोजन पूर्णिया के जीवन ज्योति केंद्र, कबीर मठ के समीप किया गया। इस महोत्सव में संत श्री जितेंद्र साहेब जी की अध्यक्षता में लाखों श्रद्धालु शामिल हुए और संत कबीर की बाणियों तथा उपस्थित संतों के प्रवचनों से ज्ञान अर्जित किया।
इस अवसर पर संत जितेंद्र साहेब जी ने कहा कि कबीर पंथ में जाति या धर्म का कोई भेदभाव नहीं है। यहां सभी वर्गों के लोग सम्मिलित होकर कबीर के प्रवचनों से जीवन और धर्म को वास्तविक दृष्टिकोण से समझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कबीर पंथ समाज में फैले आडंबरों और पाखंडों से मुक्ति दिलाने का मार्ग बताता है और मानवता को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है।
महोत्सव में बिहार के पथ निर्माण एवं उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल भी उपस्थित हुए। उन्होंने संत जितेंद्र साहेब का आशीर्वाद प्राप्त किया और कहा कि कबीर पंथ से जुड़े रहकर जीवन के मूल्यों को समझना और उनका पालन करना उनके लिए गर्व की बात है।
इस दौरान संत जितेंद्र साहेब ने मंत्री दिलीप जायसवाल को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया।
