पूर्णिया में सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना, पीड़िता गंभीर, एक आरोपी गिरफ्तार

पूर्णिया (बिहार): जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र में एक रूह कंपा देने वाली आपराधिक घटना सामने आई है। छह युवकों ने एक युवती का अपहरण कर उसे जबरन शराब पिलाई और बरियार चौक स्थित जया ट्रेडर्स के कमरे में पूरी रात हैवानियत को अंजाम दिया।

घटना के बाद पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज पूर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) में चल रहा है।पुलिस के अनुसार, पीड़िता नेवललाल चौक से पैदल घर लौट रही थी, तभी चारपहिया वाहन सवार छह युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में खींच लिया और विरोध करने पर उसका मुंह दबा दिया। आरोपी उसे जया ट्रेडर्स के सुनसान कमरे में ले गए और शराब पिला कर बारी-बारी सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पांच आरोपी फरार हो गए, जबकि संचालक मोहम्मद जुनैद नशे की हालत में पकड़ा गया।साहसिक पीड़िता ने आरोपी के मोबाइल से डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को पूरी घटना और लोकेशन की जानकारी दी। सूचना पाकर डगरूआ थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर पीड़िता को मुक्त कराया। पुलिस ने मोहम्मद जुनैद को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस कप्तान स्वीटी सहरावत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता ने चार आरोपियों की पहचान की है। शेष पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी दल गठित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *