सांसद पप्पू यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, उठाई बाढ़, मदरसा शिक्षकों और सुरक्षा की समस्याएं

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, उठाई बाढ़, मदरसा शिक्षकों और सुरक्षा की समस्याएं

पूर्णिया: सांसद पप्पू यादव ने बिहार में बाढ़ की स्थिति, मदरसा शिक्षकों की मांगों और अपनी सुरक्षा को लेकर राज्यपाल आरिफ मुहम्मद ख़ान से मुलाकात की। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि बिहार राज्य के मदरसा बोर्ड से जुड़े विद्यालयों और उनके शिक्षकों की स्थिति गंभीर चिंता का विषय है।

पप्पू यादव ने राज्यपाल से आग्रह किया कि मदरसा शिक्षकों के वेतन और सेवा शर्तों से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि कई मदरसा शिक्षक लंबे समय से अपने वेतन और अन्य अधिकारों से वंचित हैं, जो शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है।

सांसद ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, विशेषकर कोसी और सीमांचल इलाके के लोगों के लिए मुआवजे की मांग की। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार उनकी सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ कर रही है और एक महीने पहले दी गई Y+ सुरक्षा को हटा दिया गया है।

उन्होंने राज्यपाल से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी तरह की अनियमितता न होने का आग्रह किया। इस मुलाकात में उनके साथ प्रेमचंद सिंह और राजेश पप्पू भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *