लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो चिराग पासवान ने रंगभूमि मैदान में भड़ी हुंकार, NDA का 225 सीट का लक्ष्य।

पूर्णिया से बड़ी खबर – चिराग पासवान ने भरी हुंकार

लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज पूर्णिया पहुंचे, जहाँ उन्होंने रंगभूमि मैदान में आयोजित नव संकल्प जनसभा को संबोधित किया।

सभा की शुरुआत में चिराग पासवान ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री, रामविलास पासवान और भीमराव अंबेडकर की तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भोला पासवान शास्त्री जी की जयंती पर उनकी धरती से सभा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

पत्रकारों से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा –
➡️ बिहार में डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य कर रही है।
➡️ आने वाले चुनाव में उनके समर्थक एनडीए उम्मीदवारों के साथ होंगे।
➡️ एनडीए का लक्ष्य इस बार 225 सीटें जीतने का है।

सभा में पार्टी के कई नेताओं ने चिराग पासवान को बिहार का भविष्य का नेतृत्वकर्ता बताया। वहीं, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय महासचिव शंकर झा बाबा ने कहा कि –
“चिराग पासवान में बिहार का नेतृत्व करने के सभी गुण हैं। फिलहाल वे नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम कर रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में निश्चित रूप से वे बिहार का नेतृत्व करेंगे।”

👉 चिराग पासवान ने अपने विजन ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ पर जोर देते हुए कहा कि यही उनकी राजनीति का मूल आधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *