अनंत चतुर्दर्शी को लेकर सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, किया जलाभिषेक।

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर आज बिहार के काशी कहे जाने वाले मोतिहारी के अरेराज स्थित सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। देर रात से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुँच रहे हैं।

🌊कांवरिए बेलवा घाट संगम नदी से जल लेकर मंदिर तक पहुँच रहे हैं। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह भव्य सेवा शिविर लगाए गए हैं।

🏥 मोतिहारी में डॉ. आशुतोष शरण द्वारा स्थापित चिकित्सा शिविर का उद्घाटन पूर्व मंत्री और स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार ने किया। वहीं सिकरिया फार्मेसी कॉलेज की ओर से लगाए गए सेवा शिविर का उद्घाटन सदर एसडीओ श्वेता भारती और यमुना सिकरिया ने संयुक्त रूप से किया।

👮‍♀️ एसडीओ श्वेता भारती ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरे मार्ग पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ कर यह सुनिश्चित किया है कि श्रद्धालु सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

🙏 अरेराज का सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर अनंत चतुर्दशी पर श्रद्धा और आस्था का केंद्र बना हुआ है, जहाँ शिवभक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *