तेज रफ़्तार बनी काल, सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत

पटना के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, फतुहा से पटना आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान पटना के कुर्जी इलाके के रहने वाले युवकों के रूप में हुई है। उनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि कार की रफ्तार अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ होगा।

सड़क हादसे में पांच युवाओं की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया है। यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरों की ओर इशारा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *