वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया यूनियन और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का संयुक्त प्रयास, MRI–CT Scan समेत सभी जांच नि:शुल्कनई दिल्ली, 6 सितंबर 2025 वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया यूनियन की ओर से पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए एक ऐतिहासिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से 6 सितंबर 2025 को गुरुद्वारा बंगला साहिब, बाबा खड़ग सिंह मार्ग स्थित पैथ लैब में होगा। कैंप सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस दौरान अनुभवी डॉक्टर्स मौजूद रहेंगे और विभिन्न प्रकार की रक्त जांच, पैथ टेस्ट, MRI और CT Scan जैसी सुविधाएं पत्रकारों और उनके परिवारों को पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। गौरतलब है कि गुरुद्वारा बंगला साहिब स्थित पैथ लैब दिल्ली–एनसीआर का एकमात्र स्थान है, जहां MRI और CT Scan नि:शुल्क किए जाते हैं।कैंप के बाद आने वाले प्रतिभागियों के लिए गुरुद्वारे के पवित्र लंगर की व्यवस्था भी रहेगी।
अधिक जानकारी और संपर्क के लिए:
श्री देवेंद्र पंवार (कैंप संयोजक): 📞 8130756062
श्री स्वतंत्र सिंह भुल्लर: 📞 9811332377
आयोजक:
👉 नरेंद्र भंडारी, राष्ट्रीय महासचिव
👉 देवेंद्र सिंह तोमर, दिल्ली महासचिव
