केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू दौरे पर भाजपा नेताओं ने जताया आभार

जम्मू : भारत सरकार के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी के जम्मू के आपदाग्रस्त क्षेत्रों के दौरे उपरांत भारतीय जनता पार्टी जम्मू-कश्मीर इकाई के कार्यकर्ताओं और जनता ने राहत कोष प्रदान करने एवं पुनर्विकास कार्यों की घोषणा के लिए उनका हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्राकृतिक आपदा एवं बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे त्वरित राहत और पुनर्विकास उपाय पीड़ितों को शीघ्र सामान्य जीवन में लौटने में सहायक होंगे।

जम्मू एयरपोर्ट पर विदाई के दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजीव चाढ़क, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, वरिष्ठ नेता रशपाल वर्मा, राकेश महाजन, रेखा महाजन, प्रदेश सचिव पवन शर्मा, रीमा पाद्दा, अरुण शर्मा, मोर्चा अध्यक्ष अरुण देव सिंह जमवाल, राकेश पन्त, दविन्द्र कुमार, नवजोत सिंह नलवा, ब्रह्मजोत सत्ती, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभात सिंह जमवाल, जिला अध्यक्ष नरेश सिंह जसरोटिया एवं रिंकू चौधरी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव चाढ़क ने कहा कि माननीय गृह मंत्री का दौरा प्रदेश की जनता के लिए ऊर्जा और मार्गदर्शन देने वाला सिद्ध होगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक पुनर्विकास कार्य होंगे, क्षतिग्रस्त सड़कें व पुलों का शीघ्र पुनर्निर्माण किया जाएगा और जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उन्हें समुचित राहत व पुनर्वास उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की अनेक योजनाएँ प्रदेश की जनता तक पहुँच रही हैं, किंतु कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही देखने को मिल रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि माननीय गृह मंत्री इनके प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे, जिससे जम्मू-कश्मीर का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

Report: Vijay Kumar, J&K

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *