तेजस्वी यादव का बड़ा बयान : “50 करोड़ की गर्लफ्रेंड कहने वाले खुद मोदी जी थे”

प्रधानमंत्री मोदी की मां को गाली दिए जाने के मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “मां होती है और मां शब्द लेते ही बहुत सुकून मिलता है। बेजुबान की भी मां होती है। किसी की भी मां को अशोभनीय शब्द नहीं बोलना चाहिए। हम लोग इसके पक्षधर नहीं हैं और ना ही हमारे संस्कार में यह है।”

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेवन्ना के प्रचार में जाते हैं, तो सवाल खड़ा होता है कि 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड बोलने वाले भी मोदी जी ही थे। उन्होंने आरोप लगाया कि “सोनिया जी को मोदी जी ने इतनी गालियां दीं, नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठाया गया। यहां तक कि भाजपा के विधायकों ने सदन में मुझे मां-बहन की गालियां दीं।”

उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि “जो व्यक्ति हमारे प्रवक्ता सारिका पासवान को सड़क पर नंगा घूमने की बात कह रहा था, उसी को भाजपा अपनी पार्टी में शामिल कर सम्मानित करती है। तब प्रधानमंत्री कहां थे?”

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार और देश की जनता सब जानती है और सच को पहचानती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *