बिहार बंद का आह्वान, पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी को लेकर एनडीए का विरोध

बिहार बंद का आह्वान, पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी को लेकर एनडीए का विरोध

पटना, 2 सितंबर:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर किए गए आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। एनडीए ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए 4 सितंबर को बिहार बंद का आह्वान किया है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में एनडीए के सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे और बंद के समर्थन में अपनी सहमति जताई।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बंद के दौरान जरूरी सेवाओं को बाधित नहीं किया जाएगा। उन्होंने बिहार की जनता से इस बंद को सफल बनाने की अपील की।

एनडीए नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां पर अपमानजनक टिप्पणी करना न केवल राजनीतिक गरिमा के खिलाफ है, बल्कि देशवासियों की भावनाओं को भी ठेस पहुँचाता है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि चार सितंबर को एनडीए का यह बिहार बंद कितना व्यापक असर दिखाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *