विद्युत कार्यपालक अभियंता श्री बालवीर बागीश ने जानकारी दी है कि 1 सितंबर (सोमवार) को सड़क चौड़ीकरण और पुराने तार बदलने के कार्य को लेकर पूर्णिया के कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
🔌 कहाँ और कब रहेगा शटडाउन?
ग्रिड पीएसएस से 11 केवी टाउन-2 फीडर
⏰ समय: सुबह 7:00 बजे से 9:30 बजे तक
📍 प्रभावित क्षेत्र: बाड़ीहाट, शिव मंदिर रोड (रजनी चौक से भट्टा शौचालय तक), उर्दू स्कूल, जिला स्कूल रोड, खीरू चौक और आसपास के क्षेत्र।
मधुबनी पीएसएस से 11 केवी टाउन-1 फीडर
⏰ समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
📍 प्रभावित क्षेत्र: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रंगभूमि और आसपास के क्षेत्र।
📢 कारण:
सुबह 7 से 9:30 बजे तक — सड़क चौड़ीकरण कार्य।
सुबह 10 से 1 बजे तक — हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पुराने तार बदलने का काम।
⚠️ अपील:
विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यकतानुसार प्रबंध कर लें और सहयोग करें।
