राहुल के मंच से पीएम मोदी की मां को लेकर अपशब्द का इस्तेमाल, भाजपा ने की कड़ी निंदा।

राहुल गांधी के वोट अधिकार यात्रा के दौरान दरभंंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र में युवा कांग्रेस के नेता नौशाद के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध कथित रूप से आपत्तिजनक शब्द कहे जाने का वीडियो संज्ञान में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आपत्ति दर्ज की है और चारों तरफ इसकी भर्त्सना हो रही है।

पूर्णियां में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैसवाल, बिहार सरकार के मंत्री जगत राम और जिले के भाजपा विधायक विजय खेमका ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है। उन्होंने कहा कि इस कृत्य की जितनी निंदा की जाय वह कम है।इस मौके पर दिलीप जैसवाल ने यह याद दिलाने की कोशिश की कि नरेंद्र मोदी पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं वे देश की मर्यादा और गौरव हैं जिसका सम्मान देश के गौरव को दर्शाता है। उधर इस कार्यक्रम के आयोजक नौशाद ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि हमारे मंच से जिसने भी यह काम किया है वह गलत किया है। हमारे देश के प्रधानमंत्री समस्त देश की जनता के लिए प्रधानमंत्री हैं। मैं अपनी ओर से इसके लिए क्षमा माँगता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *