भागलपुर से बड़ा खुलासा पाकिस्तान की दो महिलाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज, गृह मंत्रालय की जांच से हड़कंप।
वोट पुनरीक्षण के बाद भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है । गृह मंत्रालय की जांच से हुए खुलासे से पाकिस्तान से आई दो महिलाओं के भारत में समयावधि समाप्ति के बाद भी फर्जी तरीके से भारत रहने की पुष्टि हुई है। वहीं गृह मंत्रालय के खुलासे में कई नई बातें भी सामने आई हैं जिसमें फर्जी तरीके से नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा कर अपने नाम से वोटर आईडी कार्ड बनवाने का मामला सामने आया है। इस के बाद से जहां प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं गृह मंत्रालय ने वीजा अवधि समाप्त होने के बाद से भारत में रह रहे विदेशियों की जांच शुरू करदी है । भागलपुर में तीन पाकिस्तानी नागरिकों के रहने की पुष्टि हुई है । इनमें दो महिलाएं इमराना खानम उर्फ इमराना खातून और फिरदौसिया खानम शामिल हैं ये दोनों भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर गुमटी नंबर 3, टैंक लेन में रह रही थीं जांच में सामने आया कि इनकी नागरिकता कभी भारत में परिवर्तित नहीं हुई फिर भी इनके नाम वोटर लिस्ट में जुड़ गए।
स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद भागलपुर के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने इसकी खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पाकिस्तानी महिलाओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई ।है साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि किनकी लापरवाही से इतनी गंभीर चूक हुई है ।
वही परिवार की ओर से फिरदौसिया खानम के बेटे मोहम्मद गुलौज का कहना है कि उनकी मां का जन्म 1945 में हुआ था और वह यहीं रही हैं। उनका कहना है कि सभी दस्तावेज जमा करने के बावजूद रिपोर्ट में गलत जानकारी दी गई है । फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
