NSUI के कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षा मंत्री को काला झंडा दिखाना पड़ा महंगा, किया गया मारपीट।

BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई, केंद्रीय मंत्री को काला झंडा दिखाने पर पटना में हुआ बवाल।

देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पटना पहुंचे थे युवा कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए और शामिल होकर के जब वे बाहर निकले तो एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काला झंडा दिखा दिया। क्योंकि लगातार इन दिनों कांग्रेस के तमाम नेता वोटर अधिकार यात्रा पर निकले हुए। राहुल गांधी हो, प्रियंका गांधी हो या महागठबंधन के सभी नेता सभी दौरे पर हैं, वहीं दूसरी ओर बिहार की राजधानी पटना में हंगामा हो गया और जैसे ही एनएसयूआई कार्यकर्ता ने काला झंडा दिखाया तो जमकर बवाल मच गया. वहां पहले से ही बीजेपी युवा मोर्चा के तमाम कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे. काला झंडा दिखाते ही हंगामा इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई वही इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमे देखा जा सकता है की मारपीट किया जा रहा है।
कार्यकर्ता ने सबसे पहले धर्मेंद्र प्रधान को काला झंडा दिखाया और विरोध जताया, फिर बीजेपी युवा मोर्चा के तमाम नेता वहां आ गए और हंगामा शुरू हो गया. हंगामा इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई और दोनों के बीच खूब मारपीट हुई, लेकिन आप कई तस्वीरें देख रहे होंगे कि कैसे दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता और बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और कैसे दोनों पार्टियों के कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मारपीट करते नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच खूब हंगामा हो रहा है और उन्होंने गाली-गलौज भी शुरू कर दी है. आप अपनी स्क्रीन पर चल रही वीडियों में साफ देख पा रहे होंगे की जैसे ही धर्मेंद्र प्रधान को काला झंडा दिखाया गया उसके बाद मारपीट शुरू हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *