बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025: नए उद्योगों के लिए सुनहरा मौका।

बिहार में उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बियाडा की पुरानी पॉलिसी के बाद अब नया बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 (BIPPP-2025) लागू किया है। इसके तहत:-

पहला – 40 करोड़ रूपए तक की ब्याज सब्सिडी,

दूसरा– नई इकाइयों को स्वीकृत परियोजना लागत का 300 प्रतिशत तक शुद्ध SGST की प्रतिपूर्ति 14 वर्षों के लिए ।

तीसरा– 30 प्रतिशत तक कैपिटल सब्सिडी
और

चौथा– निर्यात प्रोत्साहन की सीमा 14 वर्ष की अवधि के लए 40 लाख रूपए प्रतिवर्ष करने के अलावे कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा उपयोग, स्टाम्प ड्यूटी एवं भूमि रूपांतरण शुल्क की प्रतिपूर्ति, निजी औद्योगिक पार्कों को सहयोग, पेटेंट पंजीकरण एवं गुणवत्ता प्रमाणन हेतु सहायता लाभ प्रदान की जाने की व्यवस्था की गई है।

इसके अलावे नए औद्योगिक पैकेज 2025 को बढ़ावा देने के लिए निःशुल्क भूमि आवंटित की जाएगी। यहीं नहीं 100 करोड़ से अधिक का निवेश करने वाली एवं 1000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित करने वाली औद्योगिक इकाइयों को 10 एकड़ तक भूमि निःशुल्क आवंटित की जाएगी। साथ ही 1000 करोड़ से अधिक का निवेश करने वाली औद्योगिक इकाइयों को 25 एकड़ तक भूमि निःशुल्क आवंटित की जाएगी। फॉर्च्यून 500 कंपनियों को 10 एकड़ तक भूमि निःशुल्क आवंटित की जाएगी।

नए औद्योगिक पैकेज से 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने में सहायता मिलेगी।
इस औद्योगिक पैकेज 2025 के अंतर्गत लाभ लेने के लिए निवेशकों को 31 मार्च 2026 से पूर्व आवेदन करना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *