गोपालगंज के पूर्व सांसद काली प्रसाद पांडेय का दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया है.

पूर्व सांसद के निधन की खबर से गोपालगंज जिले में शोक की लहर दौड़ गई।पुर्व सांसद काली प्रसाद पांडेय काफी समय से बीमार चल रहे थे।

काली प्रसाद पांडेय 1980 में जेल से निर्दलीय चुनाव लड़कर विधायक बने थे. उसके बाद 1984 में कांग्रेस के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़े और इंदिरा गांधी के लहर के विरुद्ध चुनाव जीत सांसद बने थे। सांसद बनने के बाद उन्होंने काँग्रेस का दामन थाम लिया था।

उनका जन्म गोपालगंज जिले के रमजीता गांव में वर्ष 1946 में हुआ था. वर्ष 1984 में सांसद बनने के बाद लगातार सक्रिय राजनीती करते रहे।

बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद काली प्रसाद लंबे समय से बीमार चल रहे थे।अचानक देर शाम पूर्व सांसद के निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई।
गोपालगंज भारत वन हिंदी से प्रशांत कुमार पाठक की रिपोर्ट…..
