पूर्णिया के कसबा विधानसभा में देर शाम एक दर्दनाक हादसा घटित हो गया । जहां कारी कोसी नदी में डूबने से एक ही गांव के 5 लोगों की मौत हो गई। घटना कसबा के सुभाष नगर गांव की है।
बतादे तो मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक बच्ची शामिल है।
स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी पांच शवों को नदी की धारा से बाहर निकाला जा सका। इस हृदय विदारक घटना के बाद न केवल परिवार के लोग शोक में हैं, बल्कि पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही कसबा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच ले आई। घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है।
बताते चले तो क़स्बा के मदरसा चौक से महावीर चौक के बीच 5 करोड़ की लागत से बांध का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण की रफ्तार धीमी थी। जिस वजह से 5 महीने से चल रहा है। बांध निर्माण के लिए गड्ढा खोदा गया, उसमें से मिट्टी काटकर बांध को भर दिया गया। गड्ढे के किनारे ही नदी की धार थी। इसी दौरान शौच करने गई बच्ची का पैर फिसल गया और वह नदी की धारा में डूब गई।
बच्ची को डूबता देख उसकी मामी भी उसे बचाने पानी में कूद परी। इसके बाद वह भी डूबने लगी। बच्ची और महिला दोनों को डूबता देख वहां मौजूद 3 लोगों ने दोनों को बचाने के लिए नदी के धार में कूद पड़े। इसके कारण पांच लोग नदी की धार में डूब गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से चार घंटे की मशक्कत के बाद पांचों शव नदी की धारा से बरामद किया जा सका। पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। इस घटना के बाद पूर्णिया जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने मिडिया से बात कर बताया की बहुत ही दुखद घटना घटित हुआ है इस दुःख के घड़ी में पूर्णिया प्रशासन परिवार के साथ है। वही उन्होंने कहा की कंस्ट्रक्शन कंपनी की बात आ रही है जांच करवाकर देखते है अगर इस घटना में कंस्ट्रक्शन कंपनी दोषी पाई जाती है तो आगे की करवाई की जाएगी।
