पटना: लालू प्रसाद यादव ने आज बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तेजस्वी यानी न्याय रथ को हरी झंडी दिखाई।
लालू प्रसाद यादव ने रात में लालू आवास से इस रथ को हरी झंडी दिखाई। इस रथ पर विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव द्वारा जनता से किए गए सभी वादे लिखे गए हैं और इस पर राष्ट्रीय जनता दल के कई बड़े नेताओं की तस्वीरें भी लगी हैं।
रथ पर लिखा है कि हम हर वादा पूरा करेंगे, जनता से किया वादा पूरा करेंगे।
पटना के साथ-साथ यह रथ पूरे बिहार में घूमेगा और लोगों के बीच जाएगा और लोगों को राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव द्वारा किए गए वादों के बारे में बताएगा और लोगों में जागरूकता फैलाएगा।
वहीं, राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने कहा कि अगर हमारे दो विधायक मोदी के पास चले गए हैं, तो इससे राजद को कोई फर्क नहीं पड़ता।
