आपराधिक गुटों में गैंगवार से फिर दहला शहर, दो की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

आपराधिक गुटों में हुई गैंगवार से दहला शहर, दो की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

मोतिहारी में एक बार फिर अपराधियों की बंदूकें गरजी हैं और दो आपराधिक गुटों के बीच खूनी संघर्ष में दो अपराधियों की निर्मम हत्या कर दी गई है जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया। अरेराज डीएसपी रवि कुमार और अन्य अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सबसे पहले आप उस घटना की तस्वीर देखिए, फिर हम आपको पूरी कहानी बताते हैं।

घटना से संबंधित वीडियो देखें

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक कल देर रात पूर्वी चंपारण जिला के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में धनंजय गिरि और सनोवर खान गैंग के बीच गैंगवार हुई है जिसमें दो अपराधियों की मौत हो गई है। मृत अपराधियों की पहचान हो गई है। मृतकों में एक हरसिद्धि के भादा गिरि टोला का रहने वाला धनंजय गिरि और दूसरा उसका शागिर्द गुड्डू यादव है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अरेराज डीएसपी रवि कुमार समेत कई थाना की पुलिस बल मौके पर पहुंची । घटनास्थल से गोली का एक खोखा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस सनोवर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जाता है कि हरसिद्धि थाना क्षेत्र के झड़वा का रहने वाला अपराधी सनोवर खान ने बीती रात धनंजय गिरी को फोन करके संग्रामपुर थाना क्षेत्र में बुलाया था। धनंजय अपने एक शागिर्द गुड्डू यादव के साथ पल्सर बाइक से निकला। जब वह दोनों संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर मठ के पास पहुंचे। वही धनंजय गाड़ी चला रहा था और गुड्डू पीछे बैठा था। उनके पहुंचते हीं सनोवर खान ने गोली चला दी। सीने में गोली लगते हीं धनंजय गिरी वहीं गिर गया और भागने का प्रयास किया। गुड्डू यादव की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई। धनंजय कुछ दूर जाने गिर गया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण भी दौड़कर आए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसी दौरान धनंजय के घर से उसके मोबाइल पर फोन आया। तो ग्रामीणों ने मोबाइल पर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन आए और जख्मी धनंजय को ई रिक्शा से अस्पताल ले जाने लगे इसी दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

घटना के संबंध में अरेराज डीएसपी रवि कुमार ने बताया कि बीती रात हरसिद्धि के कुख्यात अपराधी धनंजय गिरी और उसके साथी गुड्डू यादव को शातिर अपराधी सनोवर खान ने गोली मार दी है। दोनों की मौत हो गई है। धनंजय गिरी कुछ हफ्ते पहले हीं जेल से मर्डर केस में बेल पर छूट कर बाहर आया था। सनोवर खान 25 हजार का ईनामी अपराधी है। जिसके घर की 2 महीने पहले हीं कुर्की हुई थी। सनोवर की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *