महिलाओ के लिए नगर निगम की सौगात, पिंक टॉयलेट का किया गया उद्घाटन।
मोतिहारी नगर निगम ने शहरवासियों के लिए एक और सराहनीय कदम उठाते हुए महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखकर शहरी इलाकों में पिंक शौचालय विशेष महिला शौचालय निर्माण की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मोतिहारी के पानी टंकी रोड मुख्य बाजार में एक अत्याधुनिक पिंक शौचालय का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति गुप्ता, डिप्टी मेयर लाल बाबू प्रसाद और नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर नगर निगम के कई पदाधिकारी, स्थानीय वार्ड पार्षद और आमजन भी मौजूद रहे। वही मेयर प्रीति गुप्ता ने कहा कि पिंक शौचालय का निर्माण महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत है। शहर के बाजार, मुख्य चौक-चौराहों और व्यस्त इलाकों में महिलाओं को शौचालय की समस्या का सामना करना पड़ता था। इस पिंक शौचालय से अब उन्हें काफी सुविधा होगी। और शहर के अन्य जगहों पर भी शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा है।
