राहुल और तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा में उमड़ी भीड़, रैली में शमिल हुए लोगों ने कहा पैसे देकर बुलाया

राहुल और तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा में उमड़ी भीड़, रैली में शमिल हुए लोगों ने कहा पैसे देकर बुलाया।

कांग्रेस और लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा आज सुबह पूर्णियां के गौरा पंचायत से शुरू हुई इस दौरान राहुल गांधी अपने सड़क यात्रा के क्रम में महेंदरपुर, मनझेली होते हुए बेलोरीचौक से होते हुए शहर के लाइन बाजार चौक से होकर कस्बा को निकले ।

इस दौरान राहुल गांधी ने कई जगहों पर रुककर लोगों से मिलते जुलते अपने यात्रा में आगे बढ़ते रहे। इस दौरान उनके साथ मुकेश साहनी, दीपांकर भट्टाचार्य, पप्पू यादव, जिला अध्यक्ष जितेंद्र यादव और रुपौली की पूर्व विधायक बीमा भारती भी मौजूद थी। इस दौरान जनता ने उनका भव्य स्वागत किया वहीं उनकी यात्रा में लोगों की आपार भीड़ उनके पीछे दिखी।


वोट अधिकार यात्रा को लेकर राहुल गांधी की अगुवाई में पूर्व विधायक बीमा भारती ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए लोगों को आज राहुल गांधी के साथ जुड़ना चाहिए।
वहीं लोगों का रुझान भी देखने को मिला। आमजनों की स्थिति थोड़ी दुविधा भरी रही। कहीं यात्रा में आए लोग अपने अगुआई करने वालों से पैसे की मांग करते दिखे, तो कुछ कार्यकर्ता पानी और भूख से बेचैन दिखे। ऐसे में रैली में शमिल हुए कुछ महिलाओं ने कहा की उन्हें रैली में शामिल होने के लिए प्रति व्यक्ति 400 रूपये मिलेंगे वो सभी पूर्णिया के वार्ड 4 के निवासी है वही कुछ और लोगों ने कहा की वे सुबह ही बनमनखी से पूर्णिया आए थे उनसे पूछने पर उन्होंने बताया की वे पप्पू यादव के रैली में आये थे और उनसे ही मिलने पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *