यूरिया की कालाबाजारी से किसान परेशान, चार गुना दाम पर मिल रहा यूरिया।

यूरिया की कालाबाजारी से किसान परेशान हैं, चार गुना दाम पर मिल रहा है यूरिया।

एक ओर कम बारिश के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा तो दूसरी ओर यूरिया की कमी ने धान की फसल की जान ले ली है। पश्चिमी चंपारण के मैनाटाड़ प्रखंड के पिडारी पंचायत के झझरी गांव के किसानों ने यूरिया नहीं मिलने से धान की फसल खराब होने पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। गुस्साए किसानों ने झाझरी चौक पर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

किसानों का कहना है कि झझरी गांव में तीन उर्वरक विक्रेताओं के पास लाइसेंस है, लेकिन केवल दो ही उर्वरक का उठाव करते हैं और वह भी नेपाल की सीमा से सटे होने के कारण कालाबाजारी करते हैं और सारा यूरिया नेपाल में अच्छे दामों पर बेच देते हैं। सड़क जाम कर प्रदर्शन की सूचना मिलने पर प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी रमेश गुप्ता एवं अंचलाधिकारी मैनाटाड़ पहुंचे और किसानों की शिकायत पर उर्वरक गोदामों का निरीक्षण किया तथा लाइसेंसी दुकानदारों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तथा किसानों को यूरिया उपलब्ध कराने की बात भी कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *