सीएम पुत्र निशांत कुमार ने तेजस्वी यादव के जबाबों का किया खंडन, देखें रिपोर्ट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को करारा जवाब दिया है। निशांत कुमार ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव उन पर अपने पिता की घोषणाओं की नकल करने का आरोप लगा रहे हैं तो उन्हें बताना चाहिए कि पिछले 20 सालों से मेरे पिता नीतीश कुमार जो कुछ भी कर रहे हैं क्या वह भी उनकी नकल है।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का यह तर्क पूरी तरह से गलत है, इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खुलकर तारीफ की और कहा कि एक बार फिर उनके पिता के नेतृत्व में बिहार में चुनाव होंगे और चुनाव के बाद वह मुख्यमंत्री भी बनेंगे। निशांत कुमार ने कहा कि हाल के दिनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई ऐसे फैसले लिए हैं जो जनहित में हैं, हालांकि निशांत कुमार इस सवाल का जवाब देने से बचते रहे कि क्या वह इस बार चुनाव लड़ेंगे या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *