बिस्कोमान गोलंबर के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, अपराधी ओड़िशा, धनबाद बैंक डकैती में था शामिल

बिस्कोमान गोलंबर के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, अपराधी विजय सहनी को गोली लगी ओड़िसा और धनबाद बैंक डकैती मे भी था शामिल

राजधानी पटना के बिस्कोमान गोलंबर के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि कुख्यात विजय सहनी और पुलिस के बीच आमने-सामने गोलीबारी हुई। इस दौरान एक अपराधी को गोली लगी है।

घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पे पहुँच गए है। हालात पर काबू पाने के लिए बिस्कोमान गोलंबर इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस फिलहाल मौके पर सर्च ऑपरेशन चला रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मुठभेड़ में और कौन-कौन अपराधी शामिल थे। आसपास के इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
घटनास्थल मे पहुँच के पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा की पटना मे कई कांडो मे विजय सहनी संलिप्त था कई केस विजय सहनी पे दर्ज है साथ ही ओड़िसा और धनबाद बैंक डकैती मे भी शामिल था। आज भी एक अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिये हथियार लेकर जा रहे थे इसी क्रम मे पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गयी जिसमे इसके पैर मे गोली लगी। विजय सहनी लगभग 20 से जायदा अपराधिक घटनाओं मे शामिल था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *