राजधानी में बेखौफ अपराधियों का खूनी खेल जारी है। एक बार फिर दिन दहाड़े गोलीकांड और हत्या की घटना से शहर दहल गया है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को दिन दहाड़े गोली मार दी। आनन फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राज कृष्णा के रुप में हुई है। मृतक ब्लिंकिट में स्टोर कीपर का काम करता था। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो – रो का बुरा हाल।
घटना स्थल पर लोगों के भीड़ जुटी हुई है। जानकारी अनुसार घटना में शामिल सभी एक दूसरे के जान पहचान के बताए जा रहे है। कमरे में हुए विवाद को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या से बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। दरअसल, पूरा मामला पटना के गर्दनिबाग थाना क्षेत्र स्थित सरिस्ताबाद इलाके का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौकाए वारदात स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पटना सेंट्रल पुलिस अधीक्षक दीक्षा ने बताया कि गर्दनीबाग थाना अंतर्गत सरिस्ताबाद मोड़ के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा एक युवक को गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिए जाने की सूचना प्राप्त हुई है I
सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी युवक को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है I
घटनास्थल पर FSL एवं डॉग स्क्वाड टीम की मदद से फॉरेंसिक साक्ष्यों का संकलन करते हुए घटना की जांच की रही है I
