आयकर विभाग का शिकंजा, पनोरमा ग्रुप के दफ्तरों पर छापामारी जारी_ व्यवसायी वर्ग में मचा हड़कंप।

पूर्णिया में पनोरमा ई-होम्स ग्रुप के खिलाफ इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई जारी है। पटना से आई आयकर की टीम ने जिला स्कूल रोड और बायपास रोड स्थित पनोरमा ग्रुप के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। इस रेड में इनकम टैक्स के 20 से अधिक वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, जो कंपनी के आय-व्यय, जमीन से जुड़े दस्तावेज और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच कर रहे हैं।

कार्रवाई के दौरान पनोरमा ई-होम्स के सीएमडी संजीव मिश्रा और उनके परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। अचानक हुई इस छापेमारी से पनोरमा ग्रुप से जुड़े लोगों और जिले के बड़े कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल इनकम टैक्स विभाग ने किसी भी तरह की बरामदगी को लेकर आधिकारिक बयान देने से इनकार किया है, जबकि जांच लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *