Bharat One Hindi, पूर्णिया:
शनिवार की शाम पूर्णिया में छात्र जिला परिषद की ओर से पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में आरएन साह चौक पर मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान छात्रों एवं समर्थकों ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पप्पू यादव के विरुद्ध दर्ज कथित झूठे मुकदमे को वापस लेने तथा उन्हें तत्काल रिहा करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नीट छात्रा के साथ हुए अन्याय के खिलाफ पप्पू यादव सड़क से लेकर संसद तक लगातार संघर्ष करते रहे हैं। इसी लड़ाई के कारण उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है। समर्थकों ने मांग की कि नीट छात्रा को शीघ्र न्याय दिलाया जाए।
पप्पू यादव के समर्थकों का आरोप है कि जब-जब उन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है, तब-तब सरकार की ओर से उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। उनका कहना था कि यह गिरफ्तारी एक बड़ी साजिश का हिस्सा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस मामले में पप्पू यादव की गिरफ्तारी हुई है, उसमें कोर्ट के आदेशानुसार सभी कानूनी प्रक्रियाएं पहले ही पूरी की जा चुकी थीं। हालांकि, जमानत टूटने के कारण उन्हें सात तारीख को पुनः न्यायालय में उपस्थित होना था। ऐसे में समर्थकों ने देर रात पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी को निंदनीय बताया है।
