हरदोई। हरदोई पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस सेल हरदोई और CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से पुलिस ने विगत एक माह में 279 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान और आवश्यक सत्यापन के बाद वितरित किया गया। लंबे समय से अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिलने पर मोबाइल स्वामियों ने राहत जताई और हरदोई पुलिस की कार्यवाही की सराहना की।
पुलिस की सर्विलांस सेल द्वारा तकनीकी माध्यमों और CEIR पोर्टल की मदद से गुमशुदा मोबाइल फोन की लगातार तलाश की जा रही है। इस अभियान के तहत एक माह में 279 मोबाइल फोन की बरामदगी पुलिस की तकनीकी कार्यवाही और सक्रियता को दर्शाती है।
हरदोई पुलिस का यह अभियान गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी और आमजन की शिकायतों के निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Continue With Google