मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल का शानदार रिजल्ट, जिले में फिर लहराया परचम

पूर्णिया: जिले के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शुमार मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल ने एक बार फिर सीबीएसई बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। विद्यालय ने सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट सफलता हासिल करते हुए जिले में अपना दबदबा कायम रखा है।

विद्यालय के कुल 96 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है। वहीं 82 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा 26 छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। खास बात यह रही कि 4 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। कॉमर्स संकाय के छात्र आयुष तिवारी ने सर्वाधिक 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों तथा मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट में खुशी का माहौल है। ट्रस्ट के सचिव-सह-निदेशक डॉ. असद इमाम ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि मिल्लिया के छात्र पढ़ाई के प्रति जागरूक हैं और भविष्य में समाज एवं देश की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के प्राचार्य युगल किशोर झा ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष मूल्यांकन प्रक्रिया में बदलाव किया गया था तथा कॉपियों की ऑनलाइन जांच हुई थी, जिससे शिक्षकों के लिए मूल्यांकन कार्य चुनौतीपूर्ण रहा। इसके बावजूद विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

ट्रस्ट के सहायक निदेशक आदिल इमाम ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों की लगन का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चुनौतियां और बढ़ेंगी, इसलिए छात्रों एवं शिक्षकों को और अधिक मेहनत करनी होगी। चुनौतियों का सामना करने वाले ही सफलता की मंजिल तक पहुंचते हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह परीक्षा परिणाम आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। साथ ही सीबीएसई की बदलती मूल्यांकन प्रक्रिया को देखते हुए आगामी सत्र 2026-27 के विद्यार्थियों को अभी से बेहतर तैयारी करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *