विजय कुमार (संवाददाता), जम्मू:
भारतीय बैडमिंटन की दिग्गज खिलाड़ी साइना नेहवाल जम्मू पहुंच गई हैं। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि वह कल माता वैष्णो देवी मंदिर के दरबार में जाकर मां का आशीर्वाद लेंगी।
जम्मू पहुंचने के बाद साइना ने शहर के प्रसिद्ध बाग-ए-बाहु पार्क का भी दौरा किया। यहां की प्राकृतिक सुंदरता से प्रभावित होकर उन्होंने कहा कि “मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां की फीलिंग ही अलग है और यह बेहद खूबसूरत जगह है।”
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो भी जम्मू आए, उसे बाग-ए-बाहु पार्क जरूर घूमना चाहिए।
साइना का यह दौरा आध्यात्मिक और व्यक्तिगत दोनों रूप से खास माना जा रहा है, जहां वह एक ओर माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगी, वहीं दूसरी ओर जम्मू की खूबसूरती का भी आनंद ले रही हैं।
