कोढ़ा इलाके में दर्दनाक हादसा, 25 से ज्यादा घायल; कई की हालत गंभीर
कटिहार:
बिहार के Katihar जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (NH-31) पर बसगड़ा चौक के पास दातपुर मुसहरी चौक के नजदीक बस और पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
हादसा इतना भयावह था कि इसकी चपेट में आई दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हरदा से Purnia जा रही बस का चालक कथित रूप से नशे की हालत में था और रास्ते में पहले भी एक-दो जगह टक्कर मार चुका था। जैसे ही बस दातपुर मुसहरी चौक के पास पहुंची, सामने से आ रही पिकअप वैन से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पास से गुजर रही दो बाइक भी इसकी चपेट में आ गईं।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है और हर तरफ चीख-पुकार सुनाई दे रही है। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।बिहार के Katihar जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (NH-31) पर बसगड़ा चौक के पास दातपुर मुसहरी चौक के नजदीक बस और पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
हादसा इतना भयावह था कि इसकी चपेट में आई दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टी की जा चुकी है, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हरदा से Purnia जा रही बस का चालक कथित रूप से नशे की हालत में था और रास्ते में पहले भी एक-दो जगह टक्कर मार चुका था। जैसे ही बस दातपुर मुसहरी चौक के पास पहुंची, सामने से आ रही पिकअप वैन से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पास से गुजर रही दो बाइक भी इसकी चपेट में आ गईं।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है और हर तरफ चीख-पुकार सुनाई दे रही है। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।