पूर्णिया में 69 प्रत्याशियों के लिए 11 नवंबर को होगा मतदान।

पूर्णिया में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनावी तैयारियों की जानकारी दी, 69 प्रत्याशियों के लिए 11 नवंबर को होगा मतदान ।


पूर्णिया के महानंदा सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार और पूर्णिया पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर मीडिया को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नामांकन वापसी के बाद पूर्णिया जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 69 प्रत्याशी मैदान में हैं। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की संख्या इस प्रकार है:

अमौर 56: 9 प्रत्याशी

बायसी 57: 7 प्रत्याशी

क़स्बा 58: 13 प्रत्याशी

बनमनखी 59: 5 प्रत्याशी

रुपौली 60: 15 प्रत्याशी

धमदाहा 61: 11 प्रत्याशी

पूर्णिया 62: 9 प्रत्याशी

मतदान प्रक्रिया 11 नवंबर 2025 को होगी। चुनाव की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक विधानसभा में प्रवेक्षक नियुक्त किए गए हैं और सभी बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।

प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि चुनाव समाप्ति के बाद फॉर्म 17 सी पोलिंग एजेंट को उपलब्ध कराया जाएगा। सभी बूथों पर तैनात सुरक्षा बल CAPF और बीएसएफ की केटेगरी से होंगे।

ईवीएम के रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया 22, 23 और 24 अक्टूबर को शुरू हो चुकी है। ईवीएम को उनके स्ट्रांग रूम में भेजा जाएगा। इसके लिए जिले में दो डिस्पैच सेंटर चिन्हित किए गए हैं। इनमें एक जिला स्कूल और दूसरा पूर्णिया कॉलेज है। जिला स्कूल में पूर्णिया, क़स्बा और बायसी विधानसभा का कार्य किया जाएगा, जबकि पूर्णिया कॉलेज में बाकि चार विधानसभा क्षेत्रों की व्यवस्था होगी।

29 अक्टूबर को प्रत्येक बूथ के लिए सैकंड रेंडमाइजेशन किया जाएगा और ईवीएम को EMS सॉफ्टवेयर के माध्यम से आवंटित किया जाएगा। 31 अक्टूबर को ECI के इंजीनियर्स आएंगे और उसके उपरांत कमीशनिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जिसे 6 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि इस बार छठ पूजा भी है, इसलिए चुनावी तैयारियों के दौरान विभिन्न कार्यक्रम सुरक्षा, पारदर्शिता और समयबद्धता के दृष्टिकोण से विशेष रूप से संचालित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *