पीएम मोदी के स्वागत में लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र की अनोखी कलाकृति वायरल

पीएम मोदी के स्वागत में लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र की अनोखी कलाकृति वायरल

पूर्णिया, 14 सितम्बर:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 सितम्बर को प्रस्तावित पूर्णिया आगमन को लेकर पूरे बिहार में उत्साह का माहौल है। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड और लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपने अनोखे अंदाज़ में प्रधानमंत्री का स्वागत किया है।

रविवार को मधुरेंद्र ने लगभग 5 घंटे की मेहनत के बाद महज 5 सेंटीमीटर छोटे पीपल के हरे पत्ते पर पीएम मोदी की तस्वीर उकेरी। इसके साथ ही पूर्णिया एयरपोर्ट, अमृत भारत ट्रेन और मिथिला मखाना की आकृति बनाकर लिखा— “Welcome Modi Ji in Mithila Bihar”। उनकी यह कलाकृति अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

कौन हैं मधुरेंद्र कुमार?
👉 जन्म: 5 सितम्बर 1994, चंपारण (बिहार)
👉 पहचान: अंतरराष्ट्रीय स्तर के सैंड आर्टिस्ट, मूर्तिकार और लीफ आर्टिस्ट
👉 उपलब्धि: अब तक 5,000 से अधिक पत्तों पर कलाकृतियां, नाम दर्ज लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में
👉 खासियत: सामाजिक, प्राकृतिक और ज्वलंत मुद्दों पर रेत व पत्तों पर मूर्तियां बनाकर समाज को सकारात्मक संदेश देना

मधुरेंद्र की कलाकृतियां हमेशा महापुरुषों, राजनीतिक हस्तियों और वैश्विक घटनाओं को समर्पित होती रही हैं। इस बार पीएम मोदी के पूर्णिया दौरे को लेकर उनकी बनाई यह लीफ आर्ट खास चर्चा में है और लोगों के बीच उत्साह का कारण बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *