“मोतिहारी में टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी से इलाके में अफरा-तफरी”

बिहार के मोतिहारी जिले में शनिवार को एक महिला के टावर पर चढ़ने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि यह घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरसिद्धि बाजार की है।

पारिवारिक कलह से परेशान महिला अचानक टावर पर चढ़ गई। उसे देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और महिला को नीचे उतारने की लगातार कोशिशें शुरू कर दीं।

पुलिस बार-बार महिला से शांति बनाए रखने और नीचे उतरने की गुहार लगा रही है, लेकिन महिला आत्महत्या की धमकी देकर पुलिस को चुनौती दे रही है। इस घटना के कारण स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है और पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं।

रिपोर्ट: प्रतिक कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *