पूर्णिया पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।
वादी डॉ. मनोज कुमार, पिता स्वर्गीय बालेश्वर राम, निवासी संत कबीर नगर, कोर्ट स्टेशन, थाना के.हाट, जिला पूर्णिया की लिखित शिकायत के आधार पर साइबर थाना पूर्णिया कांड संख्या 17/24, दिनांक 29.04.2024 दर्ज की गई थी।
इस मामले में वादी से ₹29,14,500/- की ठगी की गई थी। प्राथमिकी धारा 419/420 भा.द.वि. एवं आईटी एक्ट 2000 की धारा 66(C) और 66(D) के अंतर्गत दर्ज की गई।
🔎 जांच और बरामदगी
नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के Acknowledgement No—30504240014960 पर दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। जांच के दौरान ₹11,35,949/- की ठगी की राशि होल्ड कराई गई, जिसे आज दिनांक 02.09.2025 को वादी के बैंक खाते में वापस करा दिया गया।
👮 पुलिस टीम
इस कार्रवाई में पूर्णिया साइबर थाना की टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई। प्रमुख सदस्य इस प्रकार हैं:
- पु.नि. संजय सिंह, पूर्णिया साइबर थाना
- पु.अ.नि. मनीष चन्द्र यादव, पूर्णिया साइबर थाना
- पु.अ.नि. गीतांजली सिंह, पूर्णिया साइबर थाना
🚨 आगे की कार्रवाई
अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई जारी है।
