“पटना में जेडीयू कार्यालय के सामने आज वर्षों से नियुक्ति का इंतज़ार कर रहे परीचारियों ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने थाली पीटकर अपना विरोध जताया और नारेबाज़ी की। उनका कहना है कि वर्ष 2012 में बहाली निकली थी और 2024 में परीक्षा भी पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक नियुक्ति नहीं दी गई।
गुस्साए परीचारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द से जल्द सीधी नियुक्ति नहीं की, तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे और आत्मदाह तक की स्थिति आ सकती है।
फिलहाल, प्रदर्शन के कारण जेडीयू कार्यालय के बाहर काफ़ी देर तक अफ़रातफ़री का माहौल बना रहा।”
