गोविंदपुर में राजद महिला संवाद कार्यक्रम की तैयारी पर बैठक

गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर प्रखंड में रविवार को राजद के पंचायतवार महिला संवाद कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वर्गीय युगल किशोर सिंह यादव भवन में हुई, जिसकी अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि गोरेलाल यादव ने की।

बैठक दोपहर एक बजे शुरू हुई और लगभग तीन बजे तक चली।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राजद नेत्री सह पूर्व विधायक पूर्णिमा यादव द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गहन विचार-विमर्श किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले आगामी महिला संवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को विशेष अभियान चलाने, जनसंपर्क बढ़ाने और महिलाओं को कार्यक्रम से जोड़ने पर जोर दिया गया।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि इस कार्यक्रम से न केवल महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, बल्कि पंचायत स्तर पर संगठन को भी मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को हर हाल में सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मनोज कुमार वर्मा, मुखिया सुनील कुमार, उपप्रमुख प्रतिनिधि उदय दास, मिट्ठू राम, अजीत यादव, मंटू यादव, कमलेश यादव, गंगा प्रसाद, बालेश्वर यादव, नरेश यादव, दिलीप राम, विजय राम, रामचन्द्र प्रसाद, राजीव कुमार, मनोज कुमार, बलवीर यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *