पटना में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीषण झड़प: सड़कों पर दिखा महाभारत

पीएम को गाली देंने मामले में दो पार्टी में भिड़ंत ।भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प – हाथापाई, धक्का-मुक्की से शुरू हुआ मामला जल्द ही पथराव और लाठीचार्ज तक पहुंच गया।चौराहों पर भगदड़ मच गई, लोग इधर-उधर भागते नजर आए।

दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं, महिलाएं और बच्चे सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए।मारपीट इतनी उग्र थी कि कई कार्यकर्ता लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।

माहौल ऐसा था मानो पटना राजनीतिक लड़ाई का अखाड़ा बन गया हो।पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है, और हर पल स्थिति और बिगड़ने की आशंका है।चारों ओर सायरन, धुआं और अफरातफरी का आलम।लोग कह रहे हैं – “यह राजनीति नहीं है, यह तो सीधे-सीधे सड़क पर महाभारत है!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *