पश्चिमी चम्पारण से मनोज कुमार मिश्र की रिपोर्ट
शिकारपुर थाना की महिला एसआई को विजिलेंस टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

महिला एसआई बारह हजार घुस लेते दलाल के साथ निगरानी के हत्थे चढ़ी।
मौके से निगरानी टीम द्वारा एस आई प्रीति कुमारी व दलाल अर्जुन सोनी को गिरफ्तार कर लिया।
बेतिया पुलिस जिला के नरकटियागंज स्थित शिकारपुर थाना के एसआई प्रिती कुमारी और दलाल अर्जुन सोनी को बारह हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने पकडा।

मामला मे परिवादी फिरोज कौसर के द्वारा केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सूचना के आधार पर छापेमारी की और एसआई प्रिती कुमारी को उनके आवास पर पकड़ा। एक मुकदमे मे लाभ पहुंचाने के लिए महिला दारोगा ने पन्द्रह हजार रुपये मांगी थी मामला बारह हजार मे तय हुआ जैसे ही महिला दारोगा ने घूस की रकम ली केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी अरुणोदय पाण्डेय और उनके टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया।उसके बाद पूछताछ के लिये अपने साथ ले गयी।
