चिराग पासवान का बड़ा बयान, NDA से अलग होने की खबरों पर दी सफाई

चिराग पासवान का बड़ा बयान, NDA से अलग होने की खबरों पर दी सफाई

“चिराग ने तोड़ी चुप्पी — एनडीए से अलग होने की खबर फर्जी”

“एनडीए से अलग होने की खबरों पर चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है… उन्होंने साफ़ कहा — यह सिर्फ अफवाह है, सच से इसका कोई लेना-देना नहीं।”

“मैंने कभी ऐसा बयान नहीं दिया… कुछ लोग हमें एनडीए से अलग करने की कोशिश कर रहे हैं… लेकिन जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, ऐसी बात हो ही नहीं सकती।”

“दरअसल, एक चैनल को दिए इंटरव्यू के बाद खबर चली कि चिराग पासवान बिहार की 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे… लेकिन आज पटना लौटते ही चिराग ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया।”

“विपक्ष जानता है कि जब तक एनडीए एकजुट है, वो सत्ता में नहीं आ सकता… और यह सवाल इसलिए उठते हैं क्योंकि जो कहा नहीं जाता, वही बात फैलाई जाती है।”

“सीट बंटवारे पर सवाल पूछे जाने पर चिराग ने कहा — अब तक गठबंधन के अंदर इसपर कोई चर्चा नहीं हुई है… और जब चर्चा होगी, फैसला भी गठबंधन के अंदर ही होगा।”

“हालांकि, बार-बार एक ही सवाल पूछे जाने पर चिराग पासवान नाराज़ हो गए और वहां से निकल गए।”

“चिराग की साफ़ सफाई — पीएम मोदी तक एनडीए में”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *