नौतन विधानसभा में निकाली गई ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, देशभर में दिखी देशभक्ति की लहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा। इसके अलावा शहीद स्मारकों व प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। नौतन विधान सभा के विधायक नारायण प्रसाद ने कहा कि तिरंगा यात्रा सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि एकता और गर्व की पहचान है। राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हो जायें। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार यादव ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से नौतन विधानसभा समेत सभी देश वासियों को देश के प्रति यह जानकारी दिया जा रहा है कि हमारा देश किन-किन परिस्थितियों में आजाद हुआ था म। नौतन विधानसभा के प्रतिनिधि नीरज कुमार उर्फ बबलू ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। नौतन विधानसभा समेत जिले की विकास हो रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रति सभी लोग आगे आए और 15 अगस्त को सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराए मौके पर बैरिया विशु्त्री के प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर सिंह,देवीदयाल प्रसाद,चंद्रमा सिंह,राज किशोर ठाकुर,पप्पू सिंह,राजन पासवान,उज्जवल सिंह,उपेंद्र चौधरी,राकेश चौधरी,अनिल कुशवाहा, गोविन्द कुमार, राकेश सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *