🏆 Join Competition

होम डिलीवरी गैंग का पर्दाफाश, XUV-300 से पकड़ी गई शराब की बड़ी खेप

पूर्णिया। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पूर्णिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कसबा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए होम डिलीवरी के लिए ले जाई जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 169.2 लीटर विदेशी शराब, तस्करी में प्रयुक्त एक XUV-300 वाहन और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-02) डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। सूचना मिली थी कि अमौर से मोहनी की ओर एक XUV-300 वाहन में विदेशी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मोहनी-टीकापुर सड़क पर घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पप्पम कुमार (24 वर्ष) और रमेश कुमार मेहता (26 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की पड़ताल करते हुए अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में शराब तस्करी और होम डिलीवरी जैसे अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में कसबा थाना कांड संख्या 311/26 दर्ज कर बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/kashvm5r/public_html/bharatonehindi.com/wp-includes/functions.php on line 5581